Vijay Devarakonda Rashmika Mandanna: साउथ के सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का नाम एक साथ काफी समय से जुड़ता आ रहा है। कपल के साथ में कई वीडियो और फोटो भी वायरल हो चुके हैं। बर्थडे हो या वेकेशन दोनों साथ में होने का हिंट दे ही देते हैं। पिछले कुछ समय से ये भी खबर है कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी भी जल्द करेंगे, लेकिन कभी दोनों ने अपना रिश्ता खुलकर नहीं बताया। अब कपल का साथ में एक और वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों गाड़ी में साथ में नजर आ रहे हैं।
रश्मिका और विजय का जो वीडियो वायरल हो रहा है वह एयरपोर्ट का है। इसमें रश्मिका एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही गाड़ी में बैठती नजर आ रही है। विजय देवरकोंडा गाड़ी की फ्रंट सीट पर बैठे हुए हैं और कैमरे से अपना चेहरा छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, रश्मिका भी मास्क पहने हैं और अपना चेहरा हाथ से ढक रही हैं। दोनों का ये वीडियो बीती रात यानी 17 जून का है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद दोनों के फैंस काफी खुश हो रहे हैं और दोनों की शादी की चर्चा कर रहे हैं।
वहीं, सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि विजय रश्मिका का बहुत ख्याल रखते हैं वह उन्हें एयरपोर्ट लेने आए हैं। जैसे एक केयरिंग बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड का ध्यान रखता है वैसे ही। वहीं कई फैंस का कहना है कि अब दोनों को अपना रिश्ता ऑफिशियली अनाउंस कर देना चाहिए।
बता दें, जल्द रश्मिका मंदाना की नई फिल्म कुबेर आ रही है। इस फिल्म में रश्मिका के साथ धनुष और नागार्जुन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। रश्मिका के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कहे जाने वाले विजय देवरकोंडा ने रश्मिका को शुभकामनाएं दी हैं। विजय देवरकोंडा ने एक पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने पूरी टीम को बधाई देते हुए रश्मिका को अपना निजी पसंदीदा स्टार बताया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि इस फिल्म को थिएटर में देखने के लिए वह काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विजय के इस बयान के बाद अब दोनों को साथ में एक बार फिर देखा गया है।
Published on:
18 Jun 2025 08:03 am